स्वस्थ भोजन तथ्य

स्वस्थ भोजन तथ्य



  • पोषण की कमी: स्वस्थ आहार अपने सभी रूपों में कुपोषण को रोकने में मदद करता है।
  • बिमारीओं से बचाव: एक पौष्टिक आहार मधुमेह, हृदय रोग, स्ट्रोक और कैंसर जैसी बिमारीओं से बचाता है|
  • स्मरणशक्ति: प्रारंभिक जीवन से स्वस्थ आहार व्यवहार, जैसे स्तनपान, स्वस्थ विकास को बढ़ावा देता है और संज्ञानात्मक विकास को बढ़ावा देता है|
  • ऊर्जा संतुलन: स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए कैलोरी के रूप में ऊर्जा का सेवन ऊर्जा व्यय के बराबर होना चाहिए।
    • हमारे खाने में मौजूद कुल फैट 30% के बराबर या उससे कम होना चाहिए।
    • हमारे खाने में मौजूद कुल सैचुरेटेड फैट 10% से कम होना चाहिए (उदाहरण: फैटी मीट, घी और क्रीम, मक्खन, पनीर और डेयरी उत्पाद जो गाढ़े दूध से बने हों)।
    • हमारे खाने में मौजूद कुल ट्रांस-फैट 1% से कम होना चाहिए (उदाहरण: केक, बिस्किट और पाईज़, बेकिंग आइटम, माइक्रोवेव पॉपकॉर्न, फफ्रोज़ेन पिज़्ज़ा, फ्रेंच फ्राइज़, डोनट्स और फ्राइड चिकन जैसे तले हुए खाद्य पदार्थ) और नकली मक्खन)।
  • चीनी संतुलन: हमारे खाने में मौजूद कुल चीनी 10% से कम होनी चाहिए।
    • ज़्यादा स्वास्थ्य लाभ के लिए चीनी का सेवन 5% से कम होना चाहिए।
  • नमक संतुलन: नमक का सेवन प्रति दिन 5 ग्राम से कम होना चाहिए (सोडियम की मात्रा प्रति दिन 2 ग्राम से कम होनी चाहिए)|
    • उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और स्ट्रोक की रोकथाम में सहायक होता है।

संसाधन: वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन, मेयो क्लिनिक


0 Comments :

एक टिप्पणी भेजें